आरोपी लड़की स्कूल गेम्स में नेशनल चैंपियन रह चुकी है। यह हैरतअंगेज़ मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सामने आया है। शाहजहांपुर जिले से 23 दिन पहले लापता हुई एक विवाहित महिला को पुलिस ने हरियाणा के मानेसर जिले से प्रेमी के साथ पकड़ तो लिया, किन्तु शाहजहांपुर थाने लाने के बाद जो राज खुला उसने पुलिस के होश उड़ा दिए। पूछताछ में पता चला कि विवाहिता अपनी समलैंगिक प्रेमिका के साथ पति का घर छोड़कर भागी है और अपनी मर्जी से मानेसर में उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, समलैंगिक प्रेमिका स्कूल गेम्स की नेशनल चैंपियन है। उनके बीच 4 वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों खुद को बालिग बताते हुए थाने में ही साथ जीने-मरने की जिद पर अड़ गए। उलझन मे फंसे थाना प्रभारी ने दोनों को महिला पुलिस कर्मियों की निगरानी में रखा है।

إرسال تعليق