मुंबई इंडियंस ने फिर रचा इतिहास, चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथी बार बनी IPL चैंपियन


हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर आइपीएल 2019 का फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस बेहद रोमांचक मैच में मुंबई ने चेन्नई को एक रन से हराकर आइपीएल 12 का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई अब आइपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई जिसने चार बार ये खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने चार बार वर्ष 2013, 2015, 2017 और 2019 में आइपीएल ट्रॉफी जीती।

इस महामुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए। सीएसके को चौथा आइपीएल खिताब जीतने के लिए 150 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन ये टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन बनाए। इस मैच में चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रन बनाने थे लेकिन मलिंग ने अंतिम गेंद पर शर्दुल ठाकुर को LBW आउट करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को पहला झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। फाफ डुप्लेसिस 13 गेंदों में 26 रन बनाकर कृणाल पांड्या की गेंद पर डिकॉक के हाथों स्टंप्स आउट हुए। राहुल चहर की गेंद रैना के पैर पर लगी और अंपायर ने उन्हें lBW आउट करार दिया, लेकिन रैना ने रीव्यू ले लिया। तीसरे अंपायर ने भी फील्ड अंपायर के फैसले पर मुहर लगा दी और 8 रन बनाकर रैना आउट हो कर पवेलियन लौट गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायुडू ने काफी खराब बल्लेबाजी की और चार गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह की गेंद पर रायुडू का कैच विकेट के पीछे डिकॉक ने लपका। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सिर्फ दो रन बनाकर रन आउट हो गए। बुमराह ने अहम वक्त पर ब्रावो को आउट कर चेन्नई को पांचवां झटका दे दिया। ब्रावो ने 15 गेंदों पर 15 रन बनाए। शेन ने 59 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी पारी का अंत हो गया। वो रन आउट हुए।

मुंबई के ओपनर बल्लेबाज डिकॉक ने अपने पार्टनर रोहित के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की अच्छी पार्टनरशिप रही और इस साझेदारी को शर्दुल ठाकुर ने तोड़ा। शर्दुल की गेंद पर डिकॉक का विकेट विकेट के पीछे धौनी ने लपका। डिकॉक ने 17 गेंदों पर 29 रन बनाए जिसमें चार छक्के शामिल थे। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन दीपक चहर की स्लोअर गेंद को पढ़ने में वो नाकाम रहे और पिकेट के पीछे धौनी को अपना कैच थमा बैठे। रोहित ने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए। इमरान ताहिर ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर चेन्नई को तीसरी सफलता दिला दी। सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर 15 रन बनाए।

कृणाल पांड्या ने सात गेंदों पर सात रन बनाए। उनका कैच शर्दुल ठाकुर ने अपनी ही गेंद पर लपका। शर्दुल ने काफी देर तक दौड़ते हुए पहले कृणाल का कैच पकड़ लिया लेकिन कैच छूट गया, लेकिन उन्होंने अपना ध्यान भटकने नहीं दिया और दोबारा उनका कैच लपक लिया। इमरान ताहिर ने इस मैच का दूसरा विकेट लपका और ईशान किशन को 23 रन पर रैना के हाथों कैच करवा दिया। दीपक चहर ने हार्दिक के तौर पर अपना तीसरा शिकार किया। दीपक ने हार्दिक को 16 रन पर LBW आउट कर दिया। दीपक ने राहुल को बिना खाता खोले ही कैच आउट करवा दिया। डू प्लेसी ने राहुल का कैच पकड़ा। मुंबई का आठवां विकेट मिचेल मैक्लेनघन के रूप में गिरा। मैक्लेनघन बिना खाता खोले रन आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दीपक चहर ने 3, इमरान ताहिर और शर्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाए। 

Post a Comment

أحدث أقدم