IPL 2019 में अवॉर्ड विजेता खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, हर खिलाडी को मिले इतने लाख रुपये


मुंबई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2019 का खिताब जीत लिया। उन्होंने हैदराबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नै सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही चार बार टाइटल जीतने वाली मुंबई पहली टीम बन गई। सीजन की समाप्ति के साथ ही कुछ अवॉर्ड्स भी बांटे गए। इमरान ताहिर को पर्पल कैप मिली और डेविड वॉर्नर को ओरेंज कैप। इसके अलावा कुछ अन्य अवॉर्ड्स भी मिले। हर विजेता को 10 लाख रुपये का इनाम दिया गया।  देखें पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट.....

फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच:- जसप्रीत बुमराह, 14 रन देकर दो विकेट

सबसे वैल्युबल प्लेयर:- आंद्रे रसल (केकेआर), 510 रन, 11 विकेट

फेयरप्ले अवॉर्ड:- सनराइजर्स हैदराबाद

पर्पल कैप:- इमरान ताहिर (चेन्नै सुपर किंग्स) 26 विकेट

ओरेंज कैप:- डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), 692 रन

सीजन की सबसे तेज हाफ सेंचुरी:- हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस)

परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन:- कायरन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन:- आंद्रे रसल (केकेआर), स्ट्राइक रेट 204.81

स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द सीजन:- केएल राहुल (केकेआर)

इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड:- शुभमन गिल (केकेआर)

गेम चेंजर ऑफ द सीजन:- राहुल चहर (मुंबई इंडियंस)

Post a Comment

أحدث أقدم