हाल ही में एक पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग अफसर की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थी। वहीं अब एक नीली ड्रेस में एक और महिला पोलिंग अफसर की फोटो खूब वायरल हो रही है।
रविवार को देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान हुए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नीली ड्रेस वाली महिला पोलिंग अफसर की तस्वीरें जिसके हाथ पर ईवीएम ( EVM ) मशीन है वायरल होने लगी।
इस महिला की फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया जिस पोलिंग बूथ पर ये महिला अफसर थी वहां 100 फीसदी वोटिंग हुई है।
इसी तरह की बात जब पीली साड़ी वाली महिला अफसर की तस्वीरें वायरल हुई थी तब भी कही गई थी। उस वक्त भी ये बातें झूठी साबित हुई थी और अब भी झूठी ही हैं।
इन महिला का नाम योगेश्वरी है, जिनकी ड्यूटी भोपाल के गोविंदपुरा स्थित आईटीआई में बने पोलिंग बूथ पर लगी थी। बताया जा रहा है कि योगेश्वीर कैनरा बैंक में काम करती हैं।
वहीं इससे पहले हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पीली साड़ी वाली महिला रिटर्निंग अफसर चर्चा का विषय बनी हुई थी। जिनका नाम नलिनी सिंह बताया जा रहा था।
हालांकि, पड़ताल में सामने आया कि इस महिला का असली नाम नलिनी सिंह नहीं, बल्कि रीना द्विवेदी है।








एक टिप्पणी भेजें