लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए वाड्रा ने लिखा, 'हमारा अधिकार, हमारा बल है! हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए.. हमें अपनों के लिए अच्छा भविष्य तैयार करने को उन लोगों की मदद करनी चाहिए जो हमारे देश को धर्म निरपेक्ष और सुरक्षित बनाएं।' उन्होंने पोस्ट के साथ जुड़े हुए हाथ, भारतीय संसद और पराग्वे के झंडे की इमोजी तथा वोटिंग के बाद की अपनी तस्वीर भी साझा की।
वाड्रा की यह पोस्ट चार घंटे से ज्यादा समय तक उनके ट्विटर पेज पर उपलब्ध रही और लोगों ने इसका जमकर मजाक उड़ाया। इसके बाद उन्होंने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि, वाड्रा ने फेसबुक पर सही पोस्ट की थी। बाद में उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट की स्क्रीनशॉट ट्विटर पर भी साझा की।



إرسال تعليق