टीवी शो बिग बॉस से पूरे देश में पहचान बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। डायन के नेगेटिव रोल निभाने के बाद भी मोना अपने फैंस की पसंदीदा बनी हुई हैं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने को-एक्टर्स के साथ कैटरीना कैफ के हिट नंबर पर डांस करती दिख रही हैं। मोनालिसा के इस डांस को देखकर उनके फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।
मोनालिसा ने अपने शो में चल रहे हैं एक डांस सीन को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में वो काला चश्मा सॉन्ग पर मस्त डांस करती दिख रही हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को अबतक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
इतना ही नहीं एक्ट्रेस के फैंस ने इस डांस नबर को मोनालिसा का सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मैम आपके डांस मूव्स खतरनाक हैं।
एक टिप्पणी भेजें