टाइट जींस की वजह से ज्यादातर पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर्स के अनुसार, टाइट जींस की वजह से महिलाओं को कमर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। टाइट जींस के कारण स्लिप डिस्क होने की संभावना बड़ जाती है।
टाइट जींस पहनने की वजह से वेरिकोज वैन की शिकायत हो सकती है। ये एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज संभव नहीं होता है। इसके साथ ही टाइट जींस पहनने से पैरों में ऐंठन की समस्याएं भी बढ़ती हैं।
डॉक्टर्स के मुताबिक, टाइट जींस पहनने से हार्ट की समस्या बढ़ती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन की समस्याएं भी होती है। इसके साथ ही टाइट जींस पहनने के कारण गर्भाशय का संकुचन और बांझपन की समस्या भी हो सकती है। पेट पर बल पड़ने के कारण ये समस्याएं आ सकती है।

إرسال تعليق