संतरे का छिलका
संतरे के छिलके में एंटीऔक्सीडेंट की मात्रा प्रचूर होती है। शरीर के फैट कम करने में भी ये काफी मददगार होते हैं। इसके साथ ही कब्ज और स्वास संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी होते हैं।
केले का छिलका
केले के छिलके काफी लाभकारी होते हैं। केले का छिलकों का इस्तेमाल पीले दांतों को साफ करने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा ये झुलसी हुई त्वचा को आराम पहुंचाते हैं तथा थोड़ी मात्रा में खान एपर ये एसिडिटी से भी आराम दिलाते हैं।
अनार के छिलके
अनार के छिलके में न्यूट्रियंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गले की खराश से आराम दिलाते हैं और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
तरबूज के छिलके
तरबूजे के छिलके का सफेद भाग वजन कम करने में सहायक होता है तथा यह आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ और अंदर से चमकीला बनाता है क्योंकि यह कोशिकाओं को पोषण प्रदान करता है।
सेब का छिलका
फाइबर की प्रचूर मात्रा के कारण सेब का छिलका कई मायनों में लाभकारी होते हैं। सेब के छिलके आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत बनाते हैं और कुछ विशेष प्रकार के कैंसर की रोकथाम करते हैं।






إرسال تعليق