इस नई स्टडी की मानें तो अगर आप स्पाइस-लवर हैं यानी आपको खाने में तीखा और मसालेदार खाना पसंद है तो इस बात की आशंका बढ़ जाती है कि आप अपने बेडरूम में भी अपनी सेक्स लाइफ को काफी स्पाइसी और रोमांचक बनाकर रखते होंगे।
इस सर्वे के नतीजे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वैसे लोग जो तीखा खाना पसंद करते हैं वे कम तीखा खाने वालों की तुलना में ज्यादा सेक्स करते हैं। इस सर्वे में 2 हजार पार्टिसिपेंट्स को शामिल किया गया था और उनसे कई सवाल पूछे गए जिसमें उनकी लाइफस्टाइल, पर्सनैलिटी और खाने में तीखा और मसालेदार पसंद करने जैसे सवाल शामिल थे।
सर्वे के नतीजे बताते हैं कि वैसे लोग जो अपने खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए उसमें हॉट सॉस और चिली ऐड करते हैं वे महीने में 5.3 टाइम्स सेक्स करते हैं जबकि तीखा बिलकुल पसंद नहीं करने वाले लोग एक महीने में 3.2 बार सेक्स करते हैं। यानी साफ है कि तीखा पसंद करने वाले लोग ज्यादा सेक्स करते हैं।
ज्यादा तीखा खाने का संबंध सिर्फ बेडरूम में ज्यादा ऐक्शन से नहीं है बल्कि तीखा पसंद करने वाले लोग तीखा बिलकुल नहीं खाने वालों की तुलना में ज्यादा अडवेंचरस भी होते हैं। तीखा पसंद करने वाले लोग, तीखा न खाने वालों की तुलना में ज्यादा ट्रैवल करते हैं, ज्यादा खुश रहते हैं, ज्यादा सामाजिक होते हैं और ज्यादा एक्सर्साइज भी करते हैं।





إرسال تعليق