दरअसल मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किया है, जिनमें वे बिकिनी और मोनोकिनी में मस्ती करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में मौनी ने एक वाइट बिकिनी में स्विमिंग कर रही हैं। उन्होंने इसी का एक स्लो मोशन वीडियो और फोटो शेयर की है।
इसके अलावा मौनी मोनोकिनी में भी नजर आ रही हैं। वे एक बीच पर हैं, जहां उन्होंने एक स्ट्राइप्ड बैकलेस बिकिनी कैरी की है। इस दौरान उन्होंने कैट आई ब्लैक सनग्लासेज लगाए हुए हैं। बीच पर मौनी हवा में कूदते हुए दिख रही हैं। जिसे देखकर लगता है कि उन्होंने यहां काफी एंजॉय किया है। बिकिनी में मौनी कम ही नजर आती हैं, इसलिए उनका ये लुक उनके फैंस को हॉट लग रहा है।
इससे पहले भी मौनी ने बीच की कुछ फोटोज पोस्ट की थी, जिसमें वे एक प्रिटेंड स्कर्ट और लेसी ब्रालेट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक येलो स्टॉल भी कैरी किया है। इस दौरान मौनी न्यूड लिप्स और आईलाइनर के साथ मिनिमल मेकअप में दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। मौनी के फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।
आपको बता दें कि मौनी ने पिछले साल फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वे अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आईं। अभी उनके पास नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बोले चूड़िया और राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना है। इसके अलावा वे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगी।





إرسال تعليق