नए कपड़ो को ले कर आपको काफी सचेत रहने की जरूरत है। क्योकि उस कपड़े को कई लोगों ने ट्राई किया होता है। उसमें उन सभी के पसीने होते हैं। इसके अलावा नए कपड़ों को धोने की एक और वजह है, इसमें कई तरह के केमिकल जैसे डाई और फैब्रिक आदि होते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इन केमिकल की वजह से आपकी त्वचा में खुजली, लाल चकत्ते का पड़ना आदि खतरनाक चीजें हो सकती हैं।
आपको बता दें कि कपड़ा बनाने वाली कंपनियां उस कपडे को अच्छा दिखाने के लिए उसमें कई तरह के केमिकलों का इस्तेमाल करते हैं जोकि आपकी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। इन केमिकलों के कारण कैंसर का खतरा भी काफी ज्यादा होता है।
कपड़े को पहनने से पहले धोना बहुत जरूरी होता है। इससे आप बैक्टीरिया, फंगस और केमिकल आदि की वजह से होने वाले इन्फेक्शन से बच सकती हैं। कुछ चीजें जैसे मोज़े, अंडरगारमेंट्स, एथलेटिक वियर, टीज, स्विमिंग सूट और गर्मियों के कपड़े आदि को तो खासतौर पर धोकर ही पहनना चाहिए।

إرسال تعليق