वे अपने फैशन स्टेटमेंट से कभी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। हाल ही में वे एक ट्रेंडी लुक में बीच पर पहुंची। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, इनमें वे Beach पर नजर आ रही हैं।
फोटोज में हिना एक शॉर्ट फ्लोरल बेबी पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं। बेल स्लीव्ज वाली ये ड्रेस काफी कूल लग रही है। साथ ही उनके ये येलो क्वर्की ग्लासेज उनके लुक को क्यूट बना रही हैं।
हिना ने इस लुक के लिए न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को नैचुरल रखा। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने साइड पार्टिंग के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ा है। कुछ फोटोज में वे अपनी फेवरेट हेयर एक्सेसरी हेयरबैंड लगाए हुए भी दिख रही हैं।
गौरतलब है कि हिना कान्स में अपनी डेब्यू फिल्म लाइन्स की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए गईं थीं। लाइन्स को हुसैन खान ने डायरेक्टर किया है। कान्स में भले ही हिना स्टाइलिश अवतार में आईं हो, लेकिन फिल्म में वे बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आएंगी।





إرسال تعليق