पेट के लिए होता है फायदेमंद
पेट से जुड़ी या फिर पाचन की समस्या है तो आपको फ्रिज की जगह मटके का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए. नियमित रूप से मटके का पानी पीने से पेट में जलन, कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। इसके अलावा इससे पाचन क्रिया में सुधार भी आता है।
टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन को बढ़ता है
मटके का पानी पुरुषों के लिए कही ज्यादा फायदेमंद होता है। नियमित मटके का पानी पीना से पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इस हार्मोन को मेल हार्मोन भी कहा जाता है। टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की कमी के चलते पुरुषों में यौन संबंध बनाने की इच्छा कम हो सकती है।
Ph संतुलन बनाये रखता है
मटके के पानी में अलकलाइन गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण पानी का ph संतुलन बना रहता है। मिट्टी के क्षारीय गुण पानी की अम्लता के साथ प्रभावित होकर पानी के उचित के ph संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इस करण मटके के पानी को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है
मटके का शीतल जल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
गले के लिए लाभदायक
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक से गिर जाता है, जिससे गला खराब हो सकता है और उसकी ग्रंथियों में सूजन आ सकती है। इससे बचने के लिए मटके का पानी पीना लाभदायक माना गया है।
गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से परहेज करने की सलाह दी जाती है, बल्कि मटके या सुराही का पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं के लिए मिट्टी के घड़े का पानी सेहतमंद माना जाता है।







إرسال تعليق