99% लोग नहीं जानते होंगे मटके का पानी पीने के फायदे, जानिए ये अनोखे फायदे


गर्मियां शुरू होते ही भारतीय घरों में सदियों से ठंडा पानी पीने के लिए मिट्टी के घड़े यानी मटके का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन बदलते वक़्त के साथ-साथ लोगो ने मटके की जगह फ्रिज का इस्तेमाल करने लगे है। लेकीन लगातार फ्रिज का पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है, लेकिन मटके की तो इसका पानी पीना आपकी सेहत के लिए अमृत के समान हो सकता हैं। मिट्टी के घड़े का पानी स्वाद में अच्छा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। जानिए मटके का पानी पीने के फायदे....


पेट के लिए होता है फायदेमंद
पेट से जुड़ी या फिर पाचन की समस्या है तो आपको फ्रिज की जगह मटके का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए. नियमित रूप से मटके का पानी पीने से पेट में जलन, कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। इसके अलावा इससे पाचन क्रिया में सुधार भी आता है।


टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन को बढ़ता है 
मटके का पानी पुरुषों के लिए कही ज्यादा फायदेमंद होता है। नियमित मटके का पानी पीना से पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इस हार्मोन को मेल हार्मोन भी कहा जाता है। टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की कमी के चलते पुरुषों में यौन संबंध बनाने की इच्छा कम हो सकती है।


Ph संतुलन बनाये रखता है 
मटके के पानी में अलकलाइन गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण पानी का ph संतुलन बना रहता है। मिट्टी के क्षारीय गुण पानी की अम्लता के साथ प्रभावित होकर पानी के उचित के ph संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इस करण मटके के पानी को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।


रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है 
मटके का शीतल जल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।


गले के लिए लाभदायक
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक से गिर जाता है, जिससे गला खराब हो सकता है और उसकी ग्रंथियों में सूजन आ सकती है। इससे बचने के लिए मटके का पानी पीना लाभदायक माना गया है।


गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से परहेज करने की सलाह दी जाती है, बल्कि  मटके या सुराही का पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं के लिए मिट्टी के घड़े का पानी सेहतमंद माना जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने