वृषभ राशिफल :- दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे। आज लक्ष्मी नारायण के मंदिर में घी दान करें। कीर्ति बढ़ेगी।
मिथुन राशिफल :- जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग बन रहा है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है, सतर्क रहें। आज लक्ष्मी जी को हलवे का भोग लगायें और अपने कार्य सिद्धि की कामना करें।
कर्क राशिफल :- सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें, कानूनी विवाद निपटेंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें आपको विजय मिलेगी।
सिंह राशिफल :- आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सौभाग्य बढ़ेगा।
कन्या राशिफल :- व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सोंदर्य सामग्री अर्पण करें। आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
तुला राशिफल :- आज आपका दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात और आत्मबल में मजबूती आयेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है। लक्ष्मी जी को सिंदूर और गुड़ से बने नेवेद्य अर्पण करें। विवाह बाधा दूर होगी।
वृश्चिक राशिफल :- आलस्य त्यागें और समय पर अपना काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
धनु राशिफल :- आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात को लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगायें।
मकर राशिफल :- आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल रहेगा। लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।
कुंभ राशिफल :- आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का नेवेद्य लगायें और कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें।
मीन राशिफल :- बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज किसी माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक भी अर्पण करें।

إرسال تعليق