एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। हाल में ही आलिया भट्ट ने वरुण धवन के साथ एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया। अब एक बार फिर आलिया का स्टनिंग अवतार सामने आया है।
आलिया भट्ट अब Grazia India के अप्रैल इश्यू के कवर पर दिखीं, जिसमें वह साड़ी में काफी स्टाइलिश नजर आ रही है। आलिया ने प्याजी कलर की मैटल साड़ी पहनी हैं।
आलिया के लुक की बात करें उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और खूबसूरत हेयरस्टाइल की हुई है।
मैगजीन के कवर पेज पर बहुत कम बार ही कोई साड़ी में नजर आता है। लेकिन आलिया सबसे बेहतरीन इस लुक में नजर आ रही है।
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'कलंक' के प्रमोशन में कापी बिजी है। इस फिल्म में आलिया के अलावा वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित है।






एक टिप्पणी भेजें