वृषभ राशिफल :- पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
मिथुन राशिफल :- नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है।
कर्क राशिफल :- आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी वहीं आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंह राशिफल :- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नये सोदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या राशिफल :- बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
तुला राशिफल :- सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक राशिफल :- कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।
धनु राशिफल :- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर राशिफल :- रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराये नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुंभ राशिफल :- नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे, नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते है। कारोबार विस्तार के योग है।
मीन राशिफल :- नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते है, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें