दांतों को मोतियों जैसा चमकाएगा संतरे के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल


आपने पीले दांतों को चमकाने के लिए कई तरह के जतन किए होंगे पर क्या आप जानते है एक फल ऐसा भी है जिसे खाने से नहीं बल्कि उसके छिलके से दांतों को मोतियों जैसा चमकाया जा सकता है। पढ़िए ये खबर....

केले या संतरे का फ्रूट पील  
अपने पीले दांतों को चमकाने के लिए केले या संतरे के छिलके का अंदरूनी हिस्सा दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन काफ़ी हद तक कम होता है।इन छिलकों में मैग्नीशियम, मैगनीज और पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से दांतों का इनैमल रीर्च हो जाता है। ध्यान रखें कि इन फ्रूट पील का इस्तेमाल करने के कुछ मिनट बाद ही ब्रश कर लें। अच्छे परिणाम के लिए इसका इस्तेमाल हफ़्ते में दो बार करें। 

नारियल तेल 
नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड दांतों पर जमे प्लाक से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। जिसकी वजह से दांतों में नई चमक आती है।इसके लिए सबसे पहले एक टेबलस्पून शुद्ध, ऑर्गैनिक नारियल तेल लें और इसे मुंह में भरकर 15 से 20 मिनट तक धीरे-धीरे मुंह में घुमाएं। मुंह के अंदर ये तेल इस तरह घुमाएं कि तेल मुंह के सभी हिस्से तक पहुंच जाए। उसके बाद तेल को बाहर थूक दें। पानी से कुल्ला करें और दो ग्लास पानी भी पिएं।

Post a Comment

أحدث أقدم