जी हाँ... हम आपको आज अर्जेंटीना के रहने वाले लियो ब्लैंको के बारे में बता रहे हैं जो खुद को माइकल जैक्सन का सबसे बड़ा फैन बताते हैं।
माइकल जैक्सन के इस फैन ने तो उनकी तरह दिखने के लिए 21 लाख रूपए तक खर्च कर दिए हैं। जी हाँ... 22 वर्षीय लियो ब्लैंको को माइकल जैक्सन से इतना प्यार है कि उन्होंने उनकी तरह दिखने के लिए सर्जरी करवा ली। सामने आया माइकल जैक्सन का हमशक्ल, खर्च हुए इतने लाख
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लियो ब्लैंको ने पुछले 7 साल में करीब 11 बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, ताकि वह माइकल जैक्सन की तरह दिख सकें। लियो ब्लैंको ने महज 15 साल की उम्र में ही ये तय कर लिया था कि वो माइकल जैक्सन की तरह ही दिखना चाहते हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान लियो ब्लैंको ने इस बारे में कहा कि, 'मैंने बीते 7 साल में प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक की दूसरी प्रक्रियाओं पर 30,000 डॉलर खर्च किए हैं।'
लियो ब्लैंको ने अपनी नाक की ही चार बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपनी ठुड्डी और जबड़े की भी सर्जरी करवाई है। हालांकि अब भी लियो ब्लैंको अपने लुक से संतुष्ट नहीं हैं। लियो ब्लैंको का ऐसा मानना है कि उन्हें खुद में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।






إرسال تعليق