जानकारी के लिए आपको बता दें पाइल्स यानि बवासीर के रोगियों के लिए मूली एवं इसके पत्तों की सब्जी खाना बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना इसके प्रयोग से आपकी समस्या समाप्त हो सकती है। इसके अलावा गुदाद्वार पर इसके पत्तों को पीसकर लगाने से भी फायदा होता है। वही इसमें सोडियम होता है और यह शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है, इसलिए लो ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंथेकाइनिन दिल के लिए फायदेमंद होता है।
हम आपको बता दें मूली के पत्ते मूत्रवर्धक भी होते हैं और इससे पथरी का खतरा भी कम हो जाता है और पथरी हो तो निकल जाती है। वहीं यह पत्ते ब्लेडर को साफ करने का काम भी करता है और इससे शरीर को कई और भी फायदे होते हैं। इसी के साथ मूली के इस हरे वाले हिस्से यानि इसके पत्तों में पूरी मूली से भी ज्यादा तत्व होते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर को अच्छी डाइट मिलती है और आपके शरीर को आयरन, कैल्शियम, फोलिस एडिड, विटामिन सी और फोस्फोरस पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है, जो कि आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

إرسال تعليق