करिश्मा के इस लुक को जहां कुछ फैंस पसंद कर रहे है, तो वहीं कुछ उनकी इन तस्वीरों को देखकर भड़क गए हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा वास्तव में बॉडी दिखाने का एक सही समय है। जहां हमारा देश पुलवामा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी में हुए हमले की वजह से देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के साथ खड़ा है।
जी हां, दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। हमले में 37 जवानों के शहीद होने की खबर है, वहीं कई घायल हो गए हैं।
इस आतंकी हमले ने देशवासियों सहित बॉलीवुड के कई सितारों को भी झकझोर दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा तन्ना इन दिनों कयामत की रात की रात में नजर आ रही हैं।
वहीं, इससे पहले वो नागिन 3 में दिखी थीं। टीवी के अलावा वह संजय दत्त की बायोपिक मूवी संजू में छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। करिश्मा रिएलिटी शो बिग बॉस 8 में भी नजर आ चुकी हैं।






إرسال تعليق