क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंट्ल रिसर्च नाम से की गई यह स्टडी जर्नल्स ऑफ जेरॉनटोलॉजी में प्रकाशित की गई थी। इस स्टडी के अनुसार जो कपल्स साथ बैठ के ड्रिंक करते है वे एक-दूसरे से ज्यादा फ्रेडंली रहते है और उनकी रिलेशनशिप काफी खुशहाल रहती है। इस स्टडी में पाया कि एक जैसी ड्रिंकिंग हैबिट वाले कपल्स अपनी बाकी हैबिट्स को भी एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं जिससे उनकी कंपैटिबिलिटी बढ़ती है। ये बूढ़े कपल्स के लिए भी लागू होता है क्योंकि ये स्टडी 50 साल तक के कपल्स पर भी की गई है।
शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। जो कपल साथ ड्रिंक करते हैं और लिमिट में ही ड्रिंक करते है उन्हीं का रिश्तें में प्यार बढ़ता है। सर्च में बताया गया है कि जो कपल ज्यादा ड्रिंक करते हैं उन्हें रिश्ते सुधरने की जगह बिगड़ने लग जाते है और बात तलाक तक भी पहुंच सकती है।
लेकिन जरूरी नहीं है कि हमेशा ऐसा हो कि जो कपल्स साथ ड्रिंक करते हैं उन्हीं की रिलेशनशिप खुशहाल हो। शोधकर्ताओं के अनुसार जो कपल्स काफी ज्यादा ड्रिंक करते हैं, उनके बीच अन्य कपल्स की तुलना में किसी बात पर सहमति नहीं बन पाती और रिश्ता ज्यादा देर तक टिका नहीं रह सकता।
जब दोनों में से केवल एक पार्टनर ही शराब पीता है और दूसरा इससे परहेज करें तो ऐसी स्थिति में इसका पूरा असर रिलेशनशिप पर पड़ता है और ब्रेकअप व तलाक की भी संभावना बढ़ती है। अगर वाइफ ड्रिंक से परहेज करे और उसका पार्टनर ड्रिंकर हो तो उनके बीच मतभेद के साथ-साथ और भी तरह की समस्याएं होती हैं जिससे आगे चलकर रिश्ता भी खत्म हो सकता है।

إرسال تعليق