इसके साथ ही सेब को खाते वक्त एक और चीज का ध्यान रखना जरूरी है और वह ये कि गलती से भी सेब के बीज का सेवन करने से बचें क्योंकि यह पेट में जाकर खून में मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा को असंतुलित कर देता है फलस्वरूप ब्लड में इसकी सामान्य आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने के चलते व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।
इसके साथ ही सेब को ताजा और थोड़ा सा सख्त दिखाने के लिए इसमें मोम का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के सेब दिखने में इतने लाजवाब होते हैं कि जिन्हें देखकर ही खाने का मन करता है। बता दें कि इनमें जिस तरह के मोम का इस्तेमाल किया जाता है उनमें सल्फर डाई ऑक्साइड होने के चलते आपको कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वैसे तो आजकल के जमाने में लगभग हर एक चीज में मिलावट की जाती है, ऐसे में हम उन्हें खाना तो नहीं छोड़ सकते हैं, थोड़ी बहुत सावधानी बरतकर हम इन चीजों का लाभ उठाकर खुद को हेल्दी रख सकते हैं।

إرسال تعليق