माना जाता है किन्नरों को दान देने से जीवन से गरीबी दूर होती है। कहा जाता है, किन्नरों की दुआओं से इंसान की परेशानी कम होती है और जीवन में सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक होती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में बुध दोष होता है, उनको किन्नरों को दान करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में किन्नर को बुध का कारक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है, बुध दोष दूर करने के लिए किन्नर को दान देना चाहिए। किन्नर को दान देने से कुंडली में बुध मजबूत होता है तथा कार्यों में आ रही बाधा दूर होती है।
किन्नरों की दुआएं बहुत असरदार होती है। ठीक उसी प्रकार इनकी बद्दुआएं भी बहुत असरदार होती है। इसीलिए कभी भी किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। जो लोग किन्नरों का अपमान करते हैं, उनके जीवन में अनेक परेशानी आ सकती है। साथ ही कुंडली में बुध का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

إرسال تعليق