अमेजन पर 'मी डेज' सेल में स्मार्टफोन पर मिल रहा है 6000 रुपए का डिस्काउंट


चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने अमेजन पर 'मी डेज' सेल का ऐलान कर दिया है। 19 फरवरी को शुरू हुई ये सेल 23 फरवरी तक चलेगी। इस सेल में ग्राहकों को 4,500 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है और मी टीवी पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में ग्राहकों को ईएमआई के जरिए खरीदारी का विकल्प भी मिलता है, साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5 फीसदी का अतिरिक्त इंस्टैंट डिस्काउंट मिलता है।
इस सेल में ग्राहकों को 4,500 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है

इस सेल में रेडमी 6ए स्मार्टफोन सिर्फ 5,999 रुपए में मिल रहा है। ये कीमत स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। जबकि स्मार्टफोन का 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1500 रुपए के डिस्काउंट के साथ 6,499 रुपए में मिल रहा है। इसी प्रकार, रेडमी वाई 2 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 2500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

इस स्मार्टफोन का ओरिजनल प्राइस 10,499 रुपए है। सेल में ये स्मार्टफोन 7,999 रुपए में मिल रहा है। सेल में रेडमी नोट 6 प्रो और रेडमी नोट 5 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। रेडमी नोट 6 प्रो स्मार्टफोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपए में मिल रहा है, जबकि 4 जीबी रैम मॉडल को आप 10,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

वहीं रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपए में मिल रहा है। इस पर 6000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में आप मी ए2 स्मार्टफोन को 13,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट आप 15,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन पर कंपनी 2000 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। इनके अतिरिक्त शाओमी के एमआई टीवी पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। 

Post a Comment

أحدث أقدم