मात्र 5000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट में आप भी ले सकते हैं डाकघर की फ्रेंचाइजी


अगर आप बेरोजगार हैं तो आपके लिए डाक विभाग के साथ मिलकर कमाई करने का अच्छा अवसर है। डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी देने की नयी स्कीम लांच की है। इसके लिए आपको केवल पांच हजार रुपये सिक्‍योरिटी डिपॉजिट करना होगा। फ्रेंचाइजी लेने के लिए इंडिया पोस्‍ट ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी है। फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति की उम्र कम-से-कम 18 साल होनी चाहिए।

फ्रेंचाइजी लेने में आनेवाला खर्च
इस फ्रेंचाइजी के लिए आपको 1 से 2 लाख खर्च करना पड़ सकता है. साथ ही पोस्ट विभाग द्वारा जिन लोगों का चयन फ्रेंचाइजी देने के लिए किया जाएगा, उनको सिक्योरिटी डिपॉजिटी भी जमा करवाना होगा। नियमों के मुताबिक पोस्ट विभाग ने न्यूनतम सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि पांच हजार रुपए निर्धारित की है।

कौन ले सकता है फ्रेंचाइजी
कोई भी व्यक्ति, संस्थान, संगठन, कॉर्नर शॉप, पान वाले, किराना वाले, स्टेशनरी दुकानदार, छोटे दुकानदार आदि पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।  इसके लिए फॉर्म सबमिट करना होता है। चयनित लोगों को डिपार्टमेंट के साथ करार करना होगा।

कैसे होता है चयन
फ्रेंचाइजी लेने वाले का चयन सबंधित डिविजनल हेड द्वारा किया जाता है, जो आवेदन मिलने के 14 दिनों के अंदर एएसपी या एसडीआइ की रिपोर्ट पर आधारित होता है। यह जान लेना जरूरी है कि फ्रेंचाइजी खोलने की अनुमति ऐसी ग्राम पंचायतों में नहीं मिलती है, जहां पंचायत संचार सेवा योजना स्कीम के तहत पंचायत संचार सेवा केंद्र मौजूद है।

सिक्योरिटी डिपॉजिट
फ्रेंचाइजी लेने के लिए न्यूनतम सिक्योरिटी डिपॉजिट पांच हजार रुपये है। सिक्योरिटी डिपॉजिट एनएससी की फॉर्म में लिया जाता है।

मिलेंगी ये सर्विस
स्टांप और स्टेशनरी, रजिस्टर्ड आर्टिकल्स, स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स, मनी ऑर्डर की बुकिंग। हालांकि, 100 रुपये से कम का मनी ऑर्डर बुक नहीं होगा। डाक जीवन बीमा के लिए एजेंट की तरह करेगा काम। साथ ही इससे जुड़ी आफ्टर सेल सर्विस जैसे प्रीमियम का जमा भी करायेगा।

कैसे होगी कमाई
फ्रेंचाइजी की कमाई उनके द्वारा दी जाने वाली पोस्टल सर्विसेज पर मिलने वाले कमीशन द्वारा होती है। यह कमीशन समझौता में तय होता है। रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की बुकिंग पर तीन रुपये, स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग पर पांच रुपये, 100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये, 200 रुपये से अधिक के मनी ऑर्डर पर पांच रुपये, हर महीने रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से अधिक आर्टिकल्स की बुकिंग पर 20 फीसदी कमीशन आदि।

Post a Comment

أحدث أقدم