ब्वॉयफ्रेंड के लिए लड़की ने बनाए 22 रूल, सोशल मीडिया पर रूल लिस्ट हुई वायरल


प्यार, इश्क और मोहब्बत बहुत ही खूबसूरत एहसास माना जाता है लेकिन अगर ये हद से ज्यादा हो जाता है तो इसमें रहने वाले पार्टनर्स का दम भी घुटने लगता है। हर प्यार करने वाले पार्टनर के बीच एक रूल होता है जिसे दोनों को अच्छे से निभाना होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रूल लिस्ट भी जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए रूल की लिस्ट तैयार की है और उसमें 22 ऐसे नियम हैं जो हर आदमी के लिए फॉलो करना जरा मुश्किल है। अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए इस लड़की ने बनाए 22 सख्त नियम, इन नियमों को पढ़िए और ध्यान दीजिए कि इनमें से कौन से रूल हर आदमी को फॉलो करने चाहिए और कौन से नहीं।


एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए 22 नियमों वाली एक लिस्ट बनाई जिसमें उसके लिए कई सख्त नियम लिखे थे। इसमें दिलचस्प बात ये है कि लड़की की बनाई गई ये लिस्ट एक कार में मिली और उसे हाल ही में बेचा गया। वहीं कार खरीदने वाले आदमी ने इस लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और अब ये खूब वायरल हो रहा है। डेटिंग की इस रूल लिस्ट को देखकर अब हर कोई अपने-अपने हिसाब से कहानियां बना रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि इस सख्त नियम को कौन फॉलो करेगा। मगर इस लिस्ट को पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्यार के रिश्तों के विश्वास और असुरक्षा का भाव इंसान से कुछ भी करवा सकता है। सोशल मीडिया पर इन कुछ तरीकों से लोग बाते कर रहे हैं।


लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक और नियम बनाया है कि वो जब भी चाहे उसका मोबाइल चेक कर सकती है। 22 नियमों में एक नियम ये भी है कि उसके मैसेज का वो तुंरत रिप्लाई दे और रिप्लाई का समय ड्यूरेशन 10 मिनट के अंदर होना चाहिए। इसके अलावा वो अपनी गर्लफ्रेंड की इजाजत के बिना ड्रिंक भी नहीं पी सकता।


सोशल मीडिया पर लोगों का ऐसा भी मानना है कि शायद लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहा हो तभी उस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए इतना सख्त नियम बनाया है, जबकि इस लिस्ट को ट्विटर पर पोस्ट करने वाले शख्स ने अपना ट्वीट अब डिलीट कर दिया है, लेकिन 22 नियमों की इस लिस्ट में सोशल मीडिय पर जमकर वायरल हो रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم