अक्सर क्रिकेट के मैदान क्रिकेटर अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आते हैं। लेकिन इसी क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे ईमानदार खिलाड़ी भी है जो अंपायर के फैसले की प्रतीक्षा किए बगैर ही पवेलियन चले जाते हैं। आज हम आपको क्रिकेट की दुनिया के कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी ईमानदारी ने विरोधी टीमों के फैंस का दिल जीत लिया।
सचिन तेंदुलकर:
सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर जितना साफ सुथरा रहा है शायद ही किसी और क्रिकेटर का रहा हो। सचिन कई बार एंपायर के गलत फैसले का शिकार हो चुके लेकिन उन्होंने कभी भी एंपायर का विरोध नहीं किया इस लिस्ट में सचिन का नाम तीसरे नंबर पर आता है।
महेंद्र सिंह धोनी:
अक्सर अपने मैदान पर शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी ईमानदारी के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं। धोनी ने कई बार अपनी ईमानदारी क्रिकेट का परिचय लोगों के सामने दिया है।
हाशिम अमला:
अमला क्रिकेट की दुनिया के सबसे ईमानदार खिलाड़ियों में से एक है यह उन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं जो अंपायर के फैसले की बिल्कुल भी प्रतीक्षा नहीं करते अगर यह आउट होते हैं तो तुरंत पवेलियन की तरफ दौड़ने लग जाते हैं।
एडम गिलक्रिस्ट:
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने कई बार अपनी ईमानदारी क्रिकेट का परिचय दिया है। विश्व कप 2003 में जब वह भारत के खिलाफ आउट होने के बाद अंपायर के फैसले से पहले ही पवेलियन चले गए।





إرسال تعليق