यह आश्चर्य लड़कियों के साथ अक्सर होता है। आपने जिसे बचपन में गोद में खिलाया था वह कुछ सालों में ही युवा हो जाती हैं। इसके पीछे खान-पान नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी वजह है जिसे आपका जानना आवश्यक है।लड़कों के मुकाबले लड़कियों के शरीर में तेजी से विकास होता है और वह जल्दी ही युवा हो जाती हैं। इसके पीछे मुख्य कारण होता है गर्भावस्था के दौरान मां के शरीर में अलग-अलग प्रकार के रसायनों का प्रवेश करना जो की आज हमारे चारों तरफ मौजूद है।
हाल ही में किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि लड़कियां समय से पहले युवा क्यों हो रही हैं? अमेरिका के बर्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूसी) के शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लड़कियों की माताओं के शरीर में गर्भावस्था के दौरान डाईइथाइल थैलेट और ट्राईक्लोसन का स्तर अधिक था, उन लड़कियों को कम उम्र में ही युवा होते देखा गया।
ये रसायन जन्म से पहले ही मां के शरीर द्वारा बच्चे को मिलते रहते हैं। ऐसे रसायन आपके चारों तरफ है जिससे गर्भावस्था के दौरान दूरी बना कर रखनी चाहिए। टूथपेस्ट, मेकअप, साबुन और अन्य निजी प्रसाधन सामग्री में ये रसायन भारी मात्रा में पाए जाते हैं।
यूएस सेंटर फॉर दी हेल्थ एसेसमेंट ऑफ मदर्स एंड चिल्ड्रेन ऑफ सलीनास (सीएचएएमएसीओएस) के अध्ययन के बाद एकत्रित किए गए आंकणों में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस सर्वे में 338 बच्चों को शामिल किया गाय था जो समय से पहले युवावस्था की ओर बढ़ रहे हैं।
यूसी बर्कले में एसोसिएट प्रोसेसर किम हर्ले ने बताया कि, हम शरीर के ऊपर से जो भी चीजें इस्तेमाल करते हैं वह हमारे शरीर में भी प्रवेश करती हैं। चाहे वह त्वचा के माध्यम से हो या श्वसन के जरिए पहुंचे आथव गलती से हम उन्हें खा लें।
हर्ले ने कहा कि जरुरत से ज्यादा रसायन हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं पर इसका बुरा असर होता है। इस दौरान महिलाओं को ऐसे प्रसाधनों से बचकर रहना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें