अच्छी नौकरी की चाहत करने वाले जरूर अपनाएं यह वास्तु टिप्स


अच्छी नौकरी की चाहत हर किसी इंसान को रहती है। अच्छी नौकरी से आपके आर्थिक स्थिती ठीक होती है साथ ही साथ घर परिवार भी अच्छे से चलता है। यदि आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल रही हो या आप नौकरी को बदलना चाहते हैं तो वेद शास्त्रों में बताए गए कुछ अचूक नियमों को अपनाएं। इन उपायों को करने से आपको न सिर्फ अच्छी नौकरी मिलेगी अपितु आपके कष्ट भी दूर हो जाएगें। क्या हैं ये उपाय आइये जानते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ
सबसे चमतकारी और अचूक उपाय है हनुमान चालीसा। आप शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा को एक सौ आठ बार पढ़ें। आपको हनुमान चालीसा के ये पाठ पढ़ने में केवल एक से दो घंटा लग सकता है। लेकिन इस उपाय को करने से आपको अच्छी नौकरी मिलती है।

सोमवार के दिन करें ये काम
सोमवार के दिन व्रत रखना शुरू कर दें। और भगवान शिव को कच्चा दूध और बिना टूटा हुआ चावल चढ़ाएं। इस असरदार अचूक उपाय से आपको अपने मन मुताबिक अच्छी नौकरी मिल जाएगी।

नींबू का टोटका
एक नींबू लें ध्यान रहे नींबू में किसी भी तरह का कोई दाग लगा हुआ ना हो। नींबू एकदम साबुत और स्वच्छ होना चाहिए। अब आप जिस भी भगवान को अधिक मानते हैं उनके चरणों में इस नींबू को रख दें। अब इस नींबू पर गंगा जल डालें और अपने सिर के उपर से सात बार इसे वार लें। इसके बाद इसके बीच में से चार टुकड़ें इस तरह से करें जिससे यह नीचे से जुड़ा हुआ हो। और फिर इस नींबू को चौराहे पर रख दें। इस टोटके को 41 दिन तक लगातार करना है। इस टोटके से नौकरी से संबंधित परेशानी दूर हो जाती है।

मीठा व दही
जब कभी भी आप नौकरी के लिए आवेदन या इंटरव्यू देने जाएं तो घर से मीठा या दही खाकर जाएं। साथ ही एक गुड भी अपने साथ में रखें यदि आपको रास्ते में सफेद रंग की गाय दिखती है तो उसे इस गुड़ को खिला दें। आपको शुभ संकेत मिलेगा।

Post a Comment

और नया पुराने