कुछ ऐसी बातें जिनकी वजह से विवाह के बाद हमेशा पछताती है लड़कियां


शादी का फैसला जीवन का महत्वपूर्ण फैसला होता है। कई बार जल्दबाजी में लिया गया यह फैसला आपके जीवन पर भारी भी पड़ जाता है। कई बाद विवाह के बाद में लड़की को यह महसूस होता है की उसने शादी का फैसला सही नहीं लिया या शादी करके उसने बड़ी गलती कर दी। इसी क्रम में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें यहां बता रहें हैं। जिनका अफ़सोस लड़की को अपने पुरे जीवनभर होता है।

1. खुद के लिए समय
शादी होने के बाद लड़की का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। उनको अपने ऑफिस तथा घर दोनों के लिए समय निकालना होता है। लेकिन इन दोनों के बीच वे अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। इस बात से वे परेशान भी रहती हैं और उस समय उनके मन में विचार आता है की काश मैंने शादी न की होती तो सही रहता।

2. पर्सनल स्पेस
सभी को अपने जीवन में पर्सनल स्पेस चाहिए होता ही है। लेकिन शादी के बाद में लड़कियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। उनके लिए पर्सनल स्पेस का मतलब नहीं रह जाता। वे किसी भी काम को बिना दूसरे से पूछे या बिना बताये नहीं कर सकती हैं। अतः उनको इस बात का भी अफ़सोस शादी के बाद होता है।

3. एक्स से तुलना करना
अपने पति की कभी भी अपने एक्स से तुलना नहीं करनी चाहिए। लेकिन कई बार जब लड़कियों के वैवाहिक जीवन में कठनाई आती हैं तो वे सोचती हैं की काश उन्होंने अपने एक्स के साथ ही शादी की होती।

4. बच्चे के लिए जल्दी
कई बार यह देखने में आता है की विवाह के बाद से ही कुछ लोग अपनी पत्नी पर बच्चे के लिए ज्यादा दवाब डालना शुरू कर देते हैं। रोज रोज बच्चे के लिए बातें सुनने के बाद वे विचार करने लगती हैं की काह्स उन्होंने विवाह न किया होता तो ही सही रहता।

5. खुद में बदलाव करना
शादी के बाद लड़की को अपने जीवन में तथा खुद में कई बदलाव करने होते हैं। उनको अपने आप को हर प्रकार से साबित करना होता है। इस चीज को लेकर वे इरिटेट भी हो जाती हैं और सोचती हैं की काश उन्होंने शादी न की होती तो सही रहता।

Post a Comment

और नया पुराने