बर्थ-डे पार्टी में इस अंदाज में पहुंची जाह्ववी-खुशी, दिखा हॉट अवतार


बॉलीवुड डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने रविवार की रात अपने बर्थ-डे की पार्टी रखी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारो ने शिरकत की। वहीं सबकी निगाहें तब थम गई जब पार्टी में श्रीदेवी की बेटियां जाह्ववी कपूर और खुशी कपूर ने एंट्री ली।


इस दौरान दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस समय जहां खुशी ने शॉर्ट ड्रैस वियर की थी। वहीं जाह्नवी ने डेनिम स्कर्ट संग व्हाइट कलर का टॉप पहना था, इसमें वह बेहद ही हॉट लग रही थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया को कई पोज दिए।


दोनों ही बहनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर फोटो खिंचवाई। इस पार्टी में इनके अलावा करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, बादशाह समेत कई स्टार्स पहुंचे थे।


बता दें कि जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। वहीं वह जल्द ही फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी।


फिल्म 'तख्त'में जाह्नवी कपूर के अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल , आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने