पहले से और भी ज्यादा हॉट एंड सेक्सी हो गई है बिग बॉस की यह एक्स कंटेस्टेंट


टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 में इस बार कंटेस्टेंट जोड़ियो में आए थे। इनमें से सबसे अधिक चर्चित जोड़ी भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रैंड जसलीन मथारू की थी।


इस बार सलमान खान के शो में घर में एक अतरंगी जोड़ी नजर आई थी। वो जोड़ी 65 साल के भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी37 साल छोटी गर्लफ्रैंड जसलीन मथारू की जोड़ी थी।


बता दें कि बिग बॉस में आने के बाद जसलीन मथारू पहले से भी ज्यादा हॉट और ट्रांसफोर्म हो चुकी हैं। जसलीन अब पहले से भी ज्यादा हॉट और सेक्सी हो गई हैं।


जसलीन एक पंजाबी फैमिली से हैं। वह पेशे से एक सिंगर और एक्ट्रेस हैं। मुंबई में जन्मी जसलीन एक ट्रेंड डांसर भी हैं। कहा जाता है कि जसलीन मथारू ने 11 साल की उम्र से ही वेस्टर्न और क्लासिकल संगीत सीखना शुरू कर दिया था। मीका सिंह के ग्रुप के साथ भी वह तीन साल से भी ज्यादा समय तक परफॉर्म कर चुकी हैं।


इसके अलावा किक बॉक्सिंग में भी जसलीन मथारू ब्राउन बेल्ट जीत चुकी हैं। पिछले 7 सालों से जसलीन इसका अभ्यास कर रही हैं।


कई नामचीन सिंगर्स के साथ भी जसलीन परफॉर्मेंस कर चुकी हैं। जिसमें मीका सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह और अमजद खान जैसे कई सिंगर्स शामिल हैं।


आपको बता दें कि असल जिंदगी में जसलीन बेहद ग्लैमर्स और बोल्ड हैं। जसलीन की कई हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم