इस महिला के शौक आम नहीं है जिस वजह से यह हर और चर्चा का हिस्सा बनी हुई हैं। इस खूबसूरत महिला का नाम कमालिया जहूर है। कमालिया की लाइफ स्टाइल औरों से बिलकुल अलग है जिस वजह से वह चर्चा में हैं।
39 वर्षीय कमालिया नहाने में करोड़ों रुपए लगा देती हैं। आप हैरान हो रहे होंगे की वह ऐसी किस चीज से नहाती है जो इतना पैसा लग जाता है। तो आपको बता दें उन्हें शैम्पेन से नहाने का शौक है। कमालिया के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश करोड़पति हैं। जिनका नाम मोहम्मद जहूर है। कमालिया मॉडलिंग और सिंगिंग भी करती हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वो रोजाना 5 हजार रुपए की शैम्पेन की कई बॉटल्स नहाने के लिए खरीदती हैं। जिसके चलते वह नहाने में करोड़ों रुपए खर्च कर देती हैं। कमालिया और मोहम्मद जहूर की जुड़वा बेटियां हैं, जिनका नाम अराबेला और मीराबेला। कमालिया के घर पर 22 नौकर हैं, जो घर की देख-भाल करते हैं। इन नौकरों की साल की पगार 1।94 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं इस कपल के 10 घर, प्राइवेट जेट और 5 मिलियन यूरो का यार्ट भी है। कमालिया को हीरे से जड़ी हुई घडिय़ां पहनने का शौक है जिनकी कीमत 40 लाख रुपए से भी ज्यादा है। उनके एक चश्मे की कीमत 4 लाख रुपए है।




إرسال تعليق