तुलसी की माला क्यों पहनी जाती है और इसके क्या लाभ होते हैं?


बड़े बुजुर्ग अपने गले में तुलसी की माला पहनकर रहते हैं और तुलसी की माला का ही जाप करते हैं। तुलसी की तरह ही इसकी माला भी बहुत लाभकारी होती है। तुलसी की माला क्यों पहनी जाती है और इसके क्या लाभ होते हैं आइए आपको बताते हैं इसके बारे में....

जिस घर में तुलसी होती है उस घर से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं, जो व्यक्ति तुलसी की माला धारण करता है वो बहुत कम बीमार पड़ता है। इसे पहनने से यश, कीर्ति और समृद्धि में वृद्धि होती है। इसमें औषधिय गुण होने के कारण पहनने वाले को सिरदर्द, जुखाम, बुखार, त्वचा संबंधी रोग नहीं होते हैं। अगर किसी को ये रोग हों तो इसे पहनने से रोगी को फायदा पहुंचता है।

वहीं शास्त्रों के अनुसार इसे धारण करने वाले को अकाल मृत्यु या कोई हानिकारक बीमारी नहीं होती है। शालिग्राम पुराण के अनुसार अगर तुलसी की माला भोजन ग्रहण करते समय व्यक्ति के शरीर पर हो तो इससे व्यक्ति को कई यज्ञ करने का पुण्य प्राप्त होता है, इसी कारण बुजुर्ग इसे अपने गले में पहनते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने