राशिअनुसार इन अक्षरों पर रखें अपने व्यवसाय का नाम, होगा लाभ


जब भी कोई व्यक्ति अपना व्यापार प्रारंभ करता है तो सबसे पहले उसका क्या नाम होगा यही सोचता है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति को अपने कारोबार का नाम उसी अक्षर से शुरू होता हुआ रखना चाहिए जो उसके लिए राशिअनुसार लाभकारी हो। व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार ​अपने व्यापार का नाम किन अक्षरों पर रखना चाहिए आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

मेष राशि :-
मेष राशि के जातकों को अ,म,ध,ह अक्षरों से शुरू होता हुआ नाम रखना चाहिए, इससे व्यापार अच्छा चलता है।

वृष राशि :-
वृष राशि के जातकों को अपने व्यापार का नाम प,ज,व अक्षर से शुरू होता हुआ  रखना चाहिए।

मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के जातकों को क,र,स अक्षर से शुरू होता हुआ व्यापार का नाम रखना चाहिए।

कर्क राशि :-
कर्क राशि के जातकों को अपने व्यापार का नाम ह,न,ज,द अक्षर से शुरू होने वाला रखना चाहिए।

सिंह राशि :-
सिंह राशि के जातकों को अपने व्यापार का नाम म,ध,अ अक्षर पर रखना चाहिए।

कन्या राशि :-
कन्या राशि के जातकों को प,ज,द,व अक्षर में से किसी एक पर व्यापार का नाम रखने से लाभ होता है।

तुला राशि :-
तुला राशि के जातकों को अपने व्यापार का नाम र,स,क अक्षर से शुरू होता हुआ रखने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने व्यापार का नाम द,ह,न अक्षर पर रखने से लाभ होता है। 

धनु राशि :-
धनु राशि के जातकों को अ,म,क अक्षर से शुरू होता हुआ व्यापार का नाम रखना चाहिए।

मकर राशि :-
मकर राशि के जातकों को अपने व्यापार का नाम प,व,र अक्षर से शुरू होता हुआ रखना चाहिए।

कुंभ राशि :-
कुंभ राशि के जातकों को र,म,क अक्षर से शुरू होता हुआ व्यापार का नाम रखना चाहिए।

मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों को अपने व्यापार का नाम ह,न,प अक्षर से शुरू होता हुआ रखना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم