अगर व्यक्ति किसी आवश्यक कार्य से घर के बाहर जा रहा है और यात्रा पर जाते समय उसे सांप के दर्शन हो जाते हैं तो इसे अच्छा शकुन नहीं माना जाता है, रास्ते में सर्प के दर्शन होने से कार्य में सफलता देरी से मिलती है।
अगर कोई शुभ कार्य प्रारंभ हो रहा हो या व्यक्ति को कहीं जाना हो और उस समय कोई छींक दे तो इसे अपशकुन माना जाता है। ऐसे में कुछ देर रूकने के पश्चात कार्य को प्रारंभ करना चाहिए।
अगर आप यात्रा पर या किसी जरूरी कार्य से बाहर जा रहे हैं और बिल्ली आपका रास्ता काट जाती है तो उस मार्ग से नहीं निकलना चाहिए। इसे अपशकुन माना जाता है और कार्य सिद्वि में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।




إرسال تعليق