रिलेशनशिप में आने बाद क्यों अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है महिलाएं ??


एक उम्र के बाद लड़कियों में रिलेशनशिप की इच्छाएं बढ़ने लगती है। लेकिन रिश्ते को लेकर थोड़ा इनसिक्योर फील करती हैं। लड़कियां अपने पार्टनर को खोने के डर से परेशान रहती हैं। कभी-कभी इनसिक्योरिटी की भावना इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उनके रिश्ते में दरार पड़ने लगती है। कई बार तो इनसिक्योरिटी की फीलिंग के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है।

महिलाएं रिलेशनशिप में इनसिक्योर फील करती है: 

# कई बार लड़के ब्रेकअप के बाद भी अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से फ्रेंडशिप का रिश्ता रखते हैं। आपकी इसी बात को लेकर आपकी गर्लफ्रेंड इन सिक्योर फील करती है। आपका अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से बात करना उनके लिए चिंता का कारण बन जाता है।


# कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड को इग्नोर ना करें। ऐसा करने से आपकी गर्लफ्रेंड के मन में इनसिक्योरिटी आ जाती है। अगर आप अपने पार्टनर को नजरअंदाज करते हैं तो उनके मन में ईमानदारी को लेकर कई सवाल खड़े हो जाते हैं।


# किसी भी रिश्ते की बुनियाद भरोसा और प्यार  होता है। महिलाओं के लिए उसका विश्वास इतना मजबूत होता है कि वह अपने सारे राज़ आपके सामने खोल कर रख देती है। लेकिन जब उनका भरोसा टूटता है तो वह खुद को बहुत ही इनसिक्योर महसूस करते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم