मीका सिंह हिंदी फिल्मों के मशहूर सिंगर है। बॉलीवुड के मशहूर पॉप सिंगर मीका सिंह बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल मीका ने एक ब्राजीलियन मॉडल के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें मीका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों की माने तो मीका इस मॉडल को गंदी तस्वीरें भेज रहे थे जिसके बाद मॉडल ने उनकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी थी।
मीका सिंह हुए गिरफ्तार:
हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि कुछ घंटे जेल में रहने के बाद मीका रिहा हो गए हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए यूएई में भारतीय उच्चायुक्त नवदीप सूरी ने बताया कि, 'उच्चायोग के प्रयासों के बाद मीका सिंह को रात 11.30 बजे रिहा कर दिया गया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।' सूत्रों की माने तो मीका पर ब्राजील की एक 17 साल की लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप है।
मॉडल से अश्लीलता का है आरोप:
सूत्रों की माने तो मीका एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए हुए थे जिसके बाद उन्होंने ऐसी हरकत की। मीका के पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत का भी प्रयास किया और उसके कुछ बाद देर रात उन्हें रिहा कर दिया गया।



एक टिप्पणी भेजें