गंभीर सन्यास: गौतम ने क्रिकेट से कहा अलविदा, लिया सन्यास


भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने ट्वीट कर इसका ऐलान किया। गंभीर ने भारत के लिये अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 राजकोट में खेला था, गंभीर ने भारत की ओर से 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

मेरे जीवन का सबसे कठिन फैसला

गंभीर ने ट्वीट में लिखा ‘अक्सर कठिन फैसले भारी मन से लिए जाते हैं। और एक भारी मन के साथ, मैंने एक ऐसा ही ऐलान करने का फैसला किया है, जो मेरे जीवन का अब तक का सबसे कठिन फैसला है। बता दें गंभीर ने सन्यांस से जुड़ा एक वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया। जिसमे उन्होंने बताया ‘मुझे 2014 से ही लगने मुझे लगा था कि अब मेरा क्रिकेट करियर खत्म होने वाला है। 

आईपीएल करियर:

यदि बात गंभीर के आईपीएल करियर की हो तो वह शानदार रहा हैं। आईपीएल में गंभीर ने शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स से की थी तो वही अंत भी डेयरडेविल्स से किया। गंभीर बिच के समय में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से भी जुड़े और बतौर कप्तान अपनी अगुआई में केकेआर को दो बार 2012 और 2014 में आईपीएल चैम्पियन के ख़िताब भी उसे जिताए।

Post a Comment

और नया पुराने