इंसान के स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद लेना बहुत ज़रूरी है। आज कल के लोग रात भर जागते हैं और दिनभर काम करते हैं। इससे उनकी नींद पूरी नहीं होती और बीमार होने लगते हैं। अगर आप रोज आधा घंटा भी कम सोते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
हो सकती है ये बीमारी:
अगर नींद कम ली जाए तो मोटापे और इंसुलिन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। नींद एडिक्टिव (नशे की लत) होती है और उसका असर मेटाबॉलिक सिस्टम पर पड़ता है। महिलाओं को कम से कम सात घंटे की नींद लेनी चाहिए, जो महिलाएं कम सोती है उन्हें भूख ज्यादा लगती है और इस स्थिति में ग्रेलिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।
अगर रात को बेचैनी होती है तो इससे इंसान पतला नहीं बल्कि मोटा होता है। मोटापे से शुगर और बल्ड प्रैशर का स्तर भी बिगड़ता है, जिससे कि डायबिटीज का खतरा रहता है।
إرسال تعليق