हमारे भारत देश की पहचान दुनिया भर में सबसे अधिक धार्मिक देश के तौर पर की जाती है। जहां लोगों के बीच कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। जैसे कि लोगों का मानना है कि अगर बिल्ली रास्ता काटती है तो यह आपके लिए अशुभ होता है, ऐसे में संबंधित व्यक्ति अपना रास्ता बदल लेता है याफिर किसी और के जाने के बाद उस रास्ते से जात है।
बिल्लियां देती हैं ये संकेत:
# अगर आपके घर में बिल्ली रो रही है तो यह इस बात का संकेत दे रही है कि आपके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है।
# अगर बिल्लियां आपके घर में या घर के आस-पास लड़ रही हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में या किसी और से झगड़ा हो सकता है।
# अगर दिपावली के दिन बिल्ली आपके में घर में आती है तो यह आपके लिए शुभ माना जाता है, इस दिन बिल्ली आने से आपके घर में पूरे साल मां लक्ष्मी का वास होता है।
# अगर किसी सोए हुए व्यक्ति का बिल्ली सिर चाटने लगे तो यह इस बात का संकेत है कि आप किसी सरकारी मामले फंसने वाले हैं।
# अगर बिल्ली आपके पैर को चाटने लगे तो आपके लिए बिमार होने का संकेत है। अगर बिल्ली आपके सिर को कूद कर पार कर जाए तो समझे आप किसी तकलीफ में पड़ने वाले हैं।
# आपके घर में रखे दूध को अगर बिल्ली चुपके से आकर पी जाती है तो यह आपके लिए शुभ नही माना जाता। यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में रखे धन का नाश हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें