अक्सर महिलाओं में यौन रोग की परेशानी काफी होती है। कई महिलाओं के साथ होता है जिससे उसे ये पीड़ा झेलनी पड़ती है। ये रोग बहुत ही बुरा होता है और इसके कारण आपकी बड़ी बीमारी भी हो सकती है। आपको अगर नहीं पता हो तो हम आपको बता दें कि इसके कई कारण हो सकते हैं। महिला शर्म के कारण चुप रहती हैं और इसे बर्दाश्त करती हैं।
ऐसे करें प्राइवेट पार्ट्स की सुरक्षा:
# हेयर रिमूवल क्रीम: नीचे की ओर हेयर रिमूवल क्रीम लगाने से उस एरिया पर घाव आदि हो सकता है और साथ ही संक्रमण का खतरा भी हो सकता है। आप चाहें तो वैजाइना को शेव या वैक्स कर सकती हैं।
# सुगन्धित साबुन: साबुन जितना सुगन्धित होगा, उसमें उतना ही ज्यादा कैमिकल होगा। अगर आपको अपनी योनि को साफ सुथरा रखना है तो अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
# लुब्रिकेशन: तेल आधारित लुब्रिकेशन को ठीक प्रकार से धोना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिये उपयोग करने के बाद अगर वो ठीक से साफ ना किया गया, तो वह बैक्टीरिया का कारण बन सकता है।
# ब्लीचिंग: जिस तरह आप अपने चेहरे को गोरा करने के लिये ब्लीच करती हैं और फिर कुछ ही दिनों में पुराना रंग वापस आ जाता है। वैसे ही वैजाइना के आस पास की रंगत को निखारने में लगाई गई महनत भी खराब हो सकती है।
# टाइट जींस: खूब ज्यादा टाइट जींस पहनने से भी आपके वैजाइना को नुकसान पहुंचता है। जींस का फैबरिक और हवा की कमी की वजह से उस ज़ोन पर बैक्टीरिया ग्रो करने लगते हैं।

एक टिप्पणी भेजें