यह खूबसूरत पैरों वाली लड़की घर बैठे गंदे सॉक्स और जूतों से कमाती है करोड़ों


पैसे कमाने के लिए हर शख्स अलग-अलग तरीके अपनाता है, लेकिन इनमें से कुछ तरीके ऐसे होते हैं जिनपर भरोसा करना बेहद मुश्किल हो जाता है। आज हम एक ऐसी लड़की का जिक्र करने जा रहे हैं, जो बिना किसी मेहनत के ही घर बैठे करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है। दरअसल इस लड़की के खूबसूरत पैरों के लाखों लोग कायल हो चुके हैं और इसी दीवानगी के जरिए वो करोड़ों की कमाई कर रही है। जो बात सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है, वो ये कि इस लड़की को उसके गंदे मोजे और जूतों से कमाई होती है।


रॉक्सी साइक्स नाम की इस लड़की के इस्तेमाल किए गए गए मोजों को लोग खरीदने को तैयार रहते हैं और इनकी कीमत उससे भी ज्यादा चौंका देने वाली है। अपनी कमाई का खुलासा करते हुए रोक्सी साइक्स ने कहा कि अपने खूबसूरत पैरों के बदौलत वह साल में करीब 1 लाख पाउंड कमा लेती है और भारतीय कंरसी में उसकी कमाई करीब 73 लाख रुपये की होती है।


बताया जा रहा है कि 33 साल की रॉक्सी ने एक बार अपने साथी से पैरों की तारीफ सुनने के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और अपनी तस्वीरें उसपर अपलोड करती थी। उनके खूबसूरत पैरों के लोग इतने दीवाने हो गए कि कुछ दिनों में रॉक्सी के फॉलोवर्स की संख्या 10 हजार पहुंच गई। इसके बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए ही लंदन के रहने वाले एक प्रॉपर्टी निवेशक ने उनसे संपर्क किया और मोजे बेचने का व्यापार शुरू किया।


वो अपने एक जोड़ी मोजे के लिए 20 पाउंड और एक जोड़ी जूते के लिए 200 पाउंड रुपये लेती हैं। वो अब हर महीने अपने मोजे और जूतों से 8000 पाउंड कमा लेती हैं। सीधे शब्दों में कहें तो उनकी एक महीने की कमाई करीब साढ़े सात 7 लाख रुपये है। 

Post a Comment

أحدث أقدم