नेल आर्ट करने का आजकल महिलाओं में फैशन का एक नया ट्रेंड छिड़ा हुआ है। अपने नाखूनों पर अलग-अलग तरह आर्ट बनाना महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए बाजार में नेल आर्ट का कई सामान मिलता है। इससे वो घर में भी नेल आर्ट कर सकती हैं। इसके लिए आपको नेल आर्ट किट की जरुरत होती है जिसके बाद आप अपने अनुसार नाखूनों पर आर्ट कर सकती हैं।
इन चीज़ों से बनाएं आकर्षक डिज़ाइन:
# डॉटिंग टूल्स : यह नाखूनों पर डॉट बनाने में मदद करते हैं। इनकी मदद से नाखूनों पर डिजाइन भी बनाए जा सकते हैं जिससे नाख़ून खूबसूरत बनते हैं।
# टॉपकोट और बेसकोट : अपनी नेल आर्ट किट में एक अच्छी क्वालिटी वाला और जल्दी सूखने वाला टॉपकोट शामिल करें। इसकी मदद से आपके नाखूनों पर शाइन आती है। अपने नाखूनों के अनुसार बेसकोट शामिल करें।
# टूथपिक : अगर नाखूनों पर एसेसिरिज लगाना है तो टूथपिक होना बहुत जरुरी है। इसके लिए टूथपिक का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। यह इसके साथ डॉट बनाने में भी मदद करता है।
# कैंची या चिमटी: जब आप नेल आर्ट करते हैं तो उसके लिए आपको कई चीजों की जरुरत होती है जिसे नेल आर्ट करते समय आप नाखूनों पर लगाते हैं। इन चीजों को लगाते समय आपको छोटी कैंची की मदद लेनी पड़ती है।
إرسال تعليق