महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरुषों के लिए बनी थी हाई हील्स, जानिए


हाई हील्स अब तक अपने लड़कियों को ही पहने देखा है। आप ये भी कहेंगे कि ये हाई हील्स लड़कियों के लिए ही बनी है। लेकिन आपको बता दें, पहले ये लड़कियों के लिए नहीं बल्कि लड़कों के लिए ही बनी थी। लेकिन ये अब लड़कियों के लिए आ गई हैं। अब ऐसा क्यों है इसके बारे में आपको भी नहीं पता होगा।

लड़कों के लिए बनी थी ये हाई हील्स:

पिछले वर्षो में जब विश्व की जनसंख्या के अधिकांश लोगो के द्वारा जूते नहीं पहने जाते थे, तब यह हाई हिल्स बनाई गयी थी। उस समय में वे लोग जूते खरीदने में सक्षम नही होते थे, और बड़ी संख्या में उत्पादन के आगमन के उपरान्त ही जूतो को सस्ती दर पर उपलब्ध होने से जूते पहनने का चलन शुरू हुआ। अगर पहले की ऊँची एड़ी जूते के इतिहास की बात की जाए तो फ्रांस के लुइस चौदहवें का जिक्र करना जरूरी है। वह एक महान शासक था लेकिन लंबाई केवल 5 फुट थी।

क्या थी हाई हिल्स की असली वजह:

उसने अपनी इस कमी को पूरा करने के लिए 10 इंच के हिल के जूते बनवाए। उसके जूते की हिल्स पर अक्सर उसके द्वारा जीते गए युद्धो का जिक्र उकेरा जाता था। 1740 तक पुरुषो ने ऊँची हील का इस्तमाल करना बंद कर दिया था। 50 साल बाद ऊँची हील के जूते महिलाओ के पैरो से भी गायब हो गए।

Post a Comment

और नया पुराने