आजकल बदलती जीवनशैली के बीच कब्ज की समस्या आम हो गई है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो अपने भोजन में फलों और सब्जियों को शामिल करें। इनमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हमारे पाचन तंत्र को सही रखता है। अक्सर यह देखा जाता है कि लोगों का पेट सही नहीं रहता है, फिर भी अपने खाने-पीने की सामग्रियों पर ध्यान नहीं देते। जब तक आपका पेट सही नहीं रहेगा तब तक आप अपना काम भी ठीक से नहीं कर पाएंगे।
करें इन चीजों का सेवन:
# चावल: चावल सुपाच्य भोजन होता है और यह हमारे पेट की समस्याओं को दूर करता है। यह हमारे शरीर यूरिक एसिड जैसे विषैसे पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।
# बीन्स: कब्ज को ठीक करने में हरी बीन्स को बहुत ही कारगर फूड माना जाता है, क्योंकि यह आपकी आंत को स्वस्थ रखता है और इसे आपके मल को नियमित करने का अच्छा स्रोत भी माना जाता है।
# आलू: आलू में पाया जाने वाला फाइबर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को सही बनाए रखता है, जिससे कब्ज जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। आप इसे जैसे कई तरह से खा सकते हैं।
# कद्दू: कद्दू आसानी से डाइजेस्ट होने वाली सब्जी है और इसमें फाइबर और पानी बहुत ज्यादा होता है, जो कब्ज से लड़ने की क्षमता रखता है।
إرسال تعليق