मूवी रिव्यु: 100 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शामिल हुई फिल्म 'बधाई हो'


एक बार फिर अच्छी फ़िल्में बनना शुरू हुई है। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'बधाई हो' काफी हिट जा रही है और ये फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।

100 करोड़ के बॉक्स ऑफिस में शामिल:

तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, 'बधाई हो' ने 17 दिनों में 100.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है। फिल्म ने तीसरे शनिवार 3.50 करोड़ रुपये बटोरे हैं, उम्मीद है रविवार को भी फिल्म की कमाई में इजाफा होगा। 'बधाई हो' के पास अब भी तीन है जिसमें और भी कमा सकती है। 


जबरदस्त है फिल्म बधाई हो:

'बधाई हो' साल 2018 की 10वीं फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 'पद्मावत', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'रेड', 'बागी 2', 'राजी', 'रेस 3', 'संजू', 'गोल्ड' और 'स्त्री' यह कारनामा पहले ही कर चुकी है। 'बधाई हो' फिल्म आयुष्मान खुराना पर आधारित हैं, जिनकी खुद की उम्र शादी करने की है लेकिन इस उम्र में जब उनकी मां बनीं नीता गुप्ता प्रेग्नेंट हो जाती है तो उनकी जिंदगी में खलबली मच जाती है।


Post a Comment

أحدث أقدم