अक्सर हम कैश निकालने के लिए एटीएम का सहारा लेते हैं लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि एटीएम से पैसे निकालना आपके लिए बहुत हानिकारक भी साबित हो सकता है और आपके लिए कई बीमारियों को आमंत्रित भी कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में कि एटीएम से पैसे निकालने से आपकी सेहत कैसे बिगड़ सकती है।
ATM से पैसे निकालने से होती है ये बीमारी:
एक एटीएम से कई लोग पैसे निकालते हैं और एक दिन में सैंकड़ों लोग एक ही एटीएम से पैसे निकालते हैं। जिससे एटीएम की स्क्रीन और कीपैड पर कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं और जब आप एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी वो बैक्टीरिया के साथ सम्पर्क में आ जाते हैं। इन बैक्टीरिया से आपको कई एलर्जी भी हो सकती है।
# वहीं अगर आप साबुन से हाथ नहीं धो पाते हैं तो अपने साथ सेनेटाइजर रखें और इसका इस्तेमाल अवश्य करें, जिससे आपके हाथ पर लगे कीटाणु मर जाते हैं।
एक रिसर्च में सामने आया है कि एटीएम के कीपैड पर कई तरह के माइक्रोकीटाणु होते हैं जिनके सम्पर्क में आने से हमे बीमारी हो सकती है। इसके बाद अगर सीधे खाना खाने बैठ गए तो ये कीटाणुओं आपके पेट में जा सकते हैं और खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

إرسال تعليق