आज देशभर में दशहरे का त्यौहार मनाया जा रहा है। रावण भले ही एक ब्राह्मण हो लेकिन उसे बुराई का प्रतिक माना जाता है। भगवान राम ने सीता माता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए उसका वध कर दिया था। अब तक सभी को भगवान राम और रावण के युद्ध तक की कहानी ही पता है और इसके बाद क्या हुआ था इस बारे में शायद ही बहुत कम लोग जानते है।
यहां मौजूद है रावण का शव:
रिसर्च में ये भी पाया गया था कि रैगला के जंगलों में बड़ी से पहाड़ी में एक गुफा बनी हुई है और इस गुफा को रावण की गुफा के नाम से जाना जाता है। दरअसल ये वो ही गुफा है जहां पर बैठकर रावण ने तपस्या कर सभी शक्तियां प्राप्त की थी। इस गुफा के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि यहाँ पर आज भी रावण का शव मौजूद है।
क्या है इसका राज:
दरअसल भगवान राम द्वारा रावण का शव विभीषण को सौंपा गया था और विभीषण ने रावण का अंतिम संस्कार भी किया था की नहीं ये शायद कोई भी नहीं जानता है।
ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि इस गुफा के अंदर एक 17 फुट लम्बा ताबूत रखा हुआ है और उस ताबूत के अंदर ही रावण का शव है। इस ताबूत के चारों ओर एक खास तरह का लेप भी लगा है और इसके कारण ही वो आज तक सुरक्षित है। पहले के समय में मिस्र में ममी बनाने की परंपरा थी। यहाँ के पिरामिडो में आज भी हजारों साल से कई राजाओं के शव रखे हैं।



إرسال تعليق